फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU UIT released second merit list for B.Tech course

HPU Shimla: एचपीयू यूआईटी ने बीटेक कोर्स के लिए जारी की दूसरी मेरिट सूची, ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे फीस

Sat, 22 Jul 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला यूआईटी ने बीटेक कोर्स के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। श्रेणीवार पहले राउंड में खाली रहीं सीटों के लिए यह मेरिट जारी की गई है। 

विज्ञापन
HPU UIT released second merit list for B.Tech course
HPU UIIT - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला यूआईटी ने बीटेक कोर्स के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। श्रेणीवार पहले राउंड में खाली रहीं सीटों के लिए यह मेरिट जारी की गई है। तय अवधि में फीस जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों के स्थान पर वेटिंग में चल रहे विद्यार्थी इस सूची में शामिल हैं। विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करवाने को कहा गया है। बावजूद इसके अगर सीटें खाली रहती हैं, तो संस्थान तीसरी लिस्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग की औसतन 60-60 और अतिरिक्त सीटों को मिलाकर करीब 390 सीटों में से पहले राउंड के पूरा होने के बाद 325 के करीब विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। संस्थान के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट और छात्र द्वारा भरी बीटेक कोर्स की प्राथमिकता के आधार पर छात्रों की दूसरी प्रवेश मेरिट जारी की गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों ने तय की गई 24 जुलाई की तिथि तक निर्धारित फीस जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके बावजूद यदि कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो संस्थान 28 जुलाई को तीसरी मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन


बीसीए और बीबीए कोर्स की खाली सीटों के लिए मेरिट सूची जारी
वहीं, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने बीबीए कोर्स की खाली सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए तीसरी मेरिट और बीसीए कोर्स की सीटों के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, बीबीए की नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की खाली सीटों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर दूसरी और बीसीए कोर्स की खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी मेरिट जारी की है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलोड किया गया है। मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को 25 जुलाई तक निर्धारित फीस जमा करवानी होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन कुमार गर्ग ने बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed