{"_id":"6aad207e6d2dcac5dc040675","slug":"hpu-to-provide-free-training-in-ai-and-data-analytics-shimla-news-c-19-sml1002-788445-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू मुफ्त में देगा एआई, डेटा एनालिटिक्स का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू मुफ्त में देगा एआई, डेटा एनालिटिक्स का प्रशिक्षण
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ हुआ समझौता, प्रशिक्षण के बाद पात्र प्लेसमेंट का भी अवसर
एक माह से एक साल होगी प्रशिक्षण की अवधि या अवधी सही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के विद्यार्थियों को अब डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आईटी से जुड़ी रोजगारपरक दक्षताओं का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि एक माह से एक साल तक की होगी।
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट, कॅरिअर और गाइडेंस सेल ने इसके लिए एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन किया है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेटा एनालिटिक्स, आईटी एसेंशियल्स और एआई डिजिटल प्रोडक्टिविटी 2.0 शामिल हैं। विद्यार्थियों को एक्सेल, एसक्यूएल, पावर बीआई, पायथन, डेटा विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग, आईटी सपोर्ट, नेटवर्किंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ व्यावसायिक संवाद, बायोडाटा तैयार करने और साक्षात्कार की तैयारी पर भी प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा।
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि प्रशिक्षक के नेतृत्व में प्रशिक्षण और जागरूकता एवं उन्मुखीकरण सत्र आयोजित होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रावधानों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के लिए एनआईआईटी फाउंडेशन प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। समझौते पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने ज्योति राणा ने हस्ताक्षर किए। प्लेसमेंट प्रभारी एवं ग्रीन एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. रमेशचंद ठाकुर और प्लेसमेंट अधिकारी अभियंता प्रदीप कुमार सुमन मौजूद रहे। एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से संचालन प्रबंधक ईशा आहूजा और आईटी प्रशिक्षक गोपाल चंद प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के पंजीकरण, प्रशिक्षण और अन्य करियर गतिविधियों का समन्वय करेगा।