फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU sports and arts calendar released; competitions to begin on the 25th.

Shimla News: एचपीयू का खेल और कला कैलेंडर जारी, 25 से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU sports and arts calendar released; competitions to begin on the 25th.
प्रदेशभर के महाविद्यालयों में दिसंबर तक होंगे अंतर महाविद्यालय खेल और युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

एचपीयू का युवा उत्सव चार वर्गों में होगा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंतर महाविद्यालय खेल एवं युवा गतिविधि (कला) प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 25 अगस्त से होगी।
विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार अगस्त से दिसंबर 2026 तक प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों में खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।निदेशक, शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम प्रो. संजय शर्मा ने महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एचपीयू का युवा उत्सव चार वर्गों में आयोजित किया जाएगा। रचनात्मक वर्ग की प्रतियोगिताएं 16 से 18 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला में होंगी। इनमें अंग्रेजी और हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी एवं हिंदी भाषण, पोस्टर निर्माण, मिट्टी कला, कार्टूनिंग, रंगोली, कोलाज, प्रश्नोत्तरी और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।नृत्य प्रतियोगिताएं 26 से 29 सितंबर तक महाविद्यालय सीमा रोहड़ू में होंगी। इसमें शास्त्रीय नृत्य तथा लोक एवं जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संगीत वर्ग की प्रतियोगिताएं 3 से 7 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में होंगी। रंगमंच वर्ग की प्रतियोगिताएं 1 से 4 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊना में होगी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 25 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय ऊना में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता से होगी। पुरुष एवं महिला वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता 7 से 9 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय नादौन में होगी। शूटिंग प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक आरकेएमवी, शिमला और वुशू प्रतियोगिता 16 से 17 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित की जाएगी। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 24 सितंबर तक भोरंज कॉलेज, पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर तथा जूडो प्रतियोगिता 28 से 29 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में होगी। टेबल टेनिस प्रतियोगिता 30 सितंबर से 1 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय सोलन, फुटबाल प्रतियोगिता 3 से 6 अक्तूबर तक महाविद्यालय शाहपुर, खो-खो प्रतियोगिता 6 से 8 अक्तूबर तक गौतम महाविद्यालय हमीरपुर और हॉकी प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय ऊना में होगी। कैनोइंग एवं कायाकिंग प्रतियोगिता 14 से 15 अक्तूबर तक महाविद्यालय डेहरी में होगी।


बास्केटबाल स्पर्धा 12 से 15 नवंबर तक
बास्केटबाल प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर तक डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और मुक्केबाजी प्रतियोगिता इसी अवधि में दौलतपुर चौक कॉलेज में होगी। हैंडबाल प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक बिलासपुर, शतरंज 18 से 20 नवंबर तक सलूणी, बैडमिंटन 20 से 22 नवंबर तक नाहन और एथलेटिक्स प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक धर्मशाला कॉलेज में होगी। कुश्ती प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक नालागढ़ और ताइक्वांडो 9 से 11 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में आयोजित की जाएगी।



महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं 6 अक्तूबर से
महिला वॉलीबाल 6 से 8 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर (सावड़ा), बैडमिंटन प्रतियोगिता 7 से 8 अक्तूबर तक रिकांगपिओ (किन्नौर) और फुटबाल स्पर्धा 18 से 20 नवंबर तक एचपीयू पीजी सेंटर में आयोजित होगी। बास्केटबाल प्रतियोगिता 20 से 21 नवंबर तक ठियोग, खो-खो 2 से 4 दिसंबर तक संस्कृत महाविद्यालय नाहन, कबड्डी 15 से 17 दिसंबर तक संजौली, मुक्केबाजी स्पर्धा 16 से 18 दिसंबर तक पालमपुर और क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर तक सोलन कॉलेज में होगी। विश्वविद्यालय ने पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कॉलेज के लिए 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। सभी कॉलेज को खिलाड़ियों के प्रमाणित पात्रता प्रपत्र आयोजन स्थल पर जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article