{"_id":"60f2edd08ebc3eb2da75cfee","slug":"hpu-shimla-will-start-admission-process-from-august-admissions-will-be-done-in-colleges-from-july-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला अगस्त से शुरू करेगा प्रवेश प्रक्रिया, कॉलेजों में 26 जुलाई से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला अगस्त से शुरू करेगा प्रवेश प्रक्रिया, कॉलेजों में 26 जुलाई से होंगे दाखिले
Sat, 17 Jul 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:59 PM IST
सार
यूजीसी की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर के बाद प्रदेश विवि को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को पर्याप्त समय मिल गया है। उधर, प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 26 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अगस्त में स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। बीएड के घोषित शेड्यूल के बाद अन्य पीजी कोर्स प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल भी जुलाई अंत तक जारी कर देगा। अगस्त में सभी कोर्सिज की प्रवेश परीक्षाएं करवाने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन सितंबर मध्य तक काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करेगा। यूजीसी की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर के बाद प्रदेश विवि को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को पर्याप्त समय मिल गया है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 26 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 16 अगस्त से नया सत्र शुरू होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। स्नातक और शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यूजीसी के निर्देश आने के बाद कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने को लेकर बदलाव भी किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन