Govt Jobs Himachal: एचपीयू शिमला में दो घंटे की होगी तृतीय श्रेणी के पदों की लिखित परीक्षा, शिक्षा बोर्ड भरेगा आठ पोस्ट
एचपीयू में तृतीय श्रेणी के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा अब दो घंटे की होगी। वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड दैनिक वेतन भोगी आधार पर आठ विभिन्न श्रेणियों के पद भरेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तृतीय श्रेणी के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा अब दो घंटे की होगी। कुलसचिव बलवान चंद ने संशोधित अधिसूचना जारी की है। पूर्व में यह लिखित परीक्षा डेढ़ घंटे की तय की गई थी। तृतीय श्रेणी (सी) के विज्ञापित किए गए लॉ आफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, क्लर्क, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी), जूनियर आफिस असिस्टेंट ( अकाउंट्स), भाषा अध्यापक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), इलेक्ट्रिकल, कंडक्टर, जेबीटी, ड्राइवर (एचवी, एलवी), काग्जिलरी नर्स मिड वाइव, स्टूडेंट एक्टिविटी एंड स्पोर्ट्स असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर(ऑटो), जेओए(आईटी),वर्क इंस्पेक्टर, इलैक्ट्रीशियन ग्रेड टू, प्लंबर पाइप फिटर ग्रेड टू, मेसन ग्रेड टू, पेंटर ग्रेड टू के पदों की लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। इस लिखित परीक्षा का सिलेबस विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा की तिथि अलग से जारी करेगा।
स्कूल शिक्षा बोर्ड दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरेगा आठ पद
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दैनिक वेतन भोगी आधार पर आठ विभिन्न श्रेणियों के पद भरेगा। इसके लिए अभ्यर्थी सात जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड कार्यालय में वाहन चालक का एक पद, सेवादार के तीन और चौकीदार के चार पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया सात जुलाई से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि इन पदों 18-45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
एलडीआर क्लर्क की टाइपिंग परीक्षा 11 को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने एलडीआर क्लर्क पोस्ट कोड 925 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग परीक्षा 11 जुलाई को रखी है। यह परीक्षा आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इस टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है।