{"_id":"64491ae82fc45cdebc03d6f5","slug":"hpu-shimla-will-conduct-joint-entrance-examinations-for-pg-relief-to-thousands-of-students-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों विद्यार्थियों को राहत: पीजी के लिए एचपीयू शिमला ही करवाएगा संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों विद्यार्थियों को राहत: पीजी के लिए एचपीयू शिमला ही करवाएगा संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं
Wed, 26 Apr 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:43 PM IST
सार
एचपीयू ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 2023-24 के लिए पीजी कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने के आग्रह को मान लिया है। दोनों विश्वविद्यालयों में इसको लेकर बनी सहमति से अब मंडी विवि में संचालित किए जा रहे 22 पीजी डिग्री कोर्स के लिए एचपीयू ही संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं करवाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। एचपीयू ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 2023-24 के लिए पीजी कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने के आग्रह को मान लिया है। दोनों विश्वविद्यालयों में इसको लेकर बनी सहमति से अब मंडी विवि में संचालित किए जा रहे 22 पीजी डिग्री कोर्स के लिए एचपीयू ही संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं करवाएगा। प्रवेश परीक्षाएं 29 मई से 15 जून तक होंगी। इससे अब एचपीयू और मंडी विवि की प्रवेश परीक्षा की फीस भी नहीं चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि अब सरदार पटेल और एचपीयू में संचालित किए जा रहे कॉमन 22 पीजी कोर्स में प्रवेश को एचपीयू ही प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म में आवश्यक बदलाव किया गया है। इसमें दोनों विवि की च्वॉइस के साथ, प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि में भी बदलाव कर इसे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी विवि के आग्रह और प्रदेश भर के छात्रों की सुविधा, मंडी विवि में प्रवेश परीक्षा करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था न होने की समस्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीते सत्र की तरह इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने का निर्णय ले लिया है। यह प्रवेश परीक्षाएं दोनों विश्वविद्यालयों की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इन कोर्स 22 कोर्स के लिए होंगी संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विवि जिन 22 पीजी कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाएगा। एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान। एमए डिग्री कोर्स में एमए भूगोल, इंग्लिश, हिंदी, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, इतिहास के अलावा एमसीए, एमकॉम, एमएड, एमटीटीएम, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स, एचपीयू मेट-2023, बीएड ओर यूजी कोर्स बीएचएम कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
12 मई तक बढ़ाई गई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि
एचपीयू ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने का निर्णय लेने के साथ मंडी विवि के कोर्स में प्रवेश लेने को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने को भी अतिरिक्त समय दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 मई 2023 कर दिया गया है। पहले यह 29 अप्रैल तय की गई थी। इसके अलावा प्रवेश संबंधित अन्य आदेशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने पीजी कोर्स की इस सत्र से अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं किए जाने से प्रदेश भर के छात्रों को पेश आने वाली समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अलग-अलग परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को अलग से आवेदन, प्रवेश परीक्षा और फीस जमा करवाने से पढ़ने वाले आर्थिक बोझ की समस्या को उठाया था