फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Vice Chancellor Selection and Eligibility Criteria

HPU Shimla: वीसी पद के कई दावेदारों को बाहर कर देंगी पात्रता की शर्तें, आधे ही रह जाएंगे दावेदार

Tue, 07 Nov 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 07 Nov 2023 05:00 AM IST
सार

कुलपति के पद के लिए पूर्व में दावेदारी जताने को तैयार और पद विज्ञापित होने का इंतजार कर रहे करीब एक दर्जन शिक्षकों में से अब शायद छह शिक्षक भी ऐसे हों, जो इन शर्तों को पूरा करते हैं।

विज्ञापन
HPU Shimla Vice Chancellor Selection and Eligibility Criteria
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीयू के कुलपति के पद के लिए रखी गई नई शर्तों के चलते कई दावेदार बाहर हो जाएंगे। इन शर्तों के शामिल किए जाने से जहां योग्य, प्रशासनिक अनुभव वाला कुलपति विवि को मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर इस पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त छोटी हो जाएगी। वीसी पद के लिए दस साल बतौर प्रोफेसर और समक्षक की अनिवार्य शर्त के साथ ही पांच साल तक उच्च अध्ययन संस्थान में बतौर प्रोफेसर के रूप में अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, विवि के संस्थानों के निदेशक के रूप में प्रशासनिक जिम्मेवारी पूरी करने की शर्त दावेदारों पर भारी पड़ेगी।

विज्ञापन


ऐसे बहुत कम शिक्षक हैं, जो प्रोफेसर रहते हुए प्रशासनिक जिम्मेवारी पांच साल तक पूरी कर चुके हों। आम तौर पर विवि में सह आचार्य स्तर के शिक्षक को भी ये जिम्मेवारी सौंपी जाती है, मगर उनकी ये सेवाएं तय शर्त के अनुरूप नहीं होंगी। कुलपति पद के लिए तय की पात्रता की तीसरी शर्त को पूरा करने वाले भी चंद शिक्षक ही होंगे। जिसमें विवि के सांविधानिक पद जैसे अधिष्ठाता अध्ययन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ वार्डन और कुलसचिव, डीन सीडीसी, डीन प्लानिंग रह चुके शिक्षक भी गिने चुने ही हैं।
विज्ञापन


हालांकि एकेडमिक काउंसिल, कार्यकारिणी परिषद और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में जिम्मेवारी निभाने वाले शिक्षक शायद उपलब्ध हों। कुलपति के पद के लिए पूर्व में दावेदारी जताने को तैयार और पद विज्ञापित होने का इंतजार कर रहे करीब एक दर्जन शिक्षकों में से अब शायद छह शिक्षक भी ऐसे हों, जो इन शर्तों को पूरा करते हैं। पद की गरिमा और अहमियत को देखते हुए सर्च कमेटी के यूजीसी की मूल पात्रता शर्ताें के अलावा जोड़ी गई इन अतिरिक्त पात्रता शर्तों को सब सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इससे विवि को कुशल प्रशासक कुलपति मिलने की उम्मीद है। दावेदारों में जरूर निराशा होगी। इससे उनकी दावेदारी कम हो रही है। जानकार कुलपति पद के विज्ञापन में शामिल की गई आपराधिक रिकाॅर्ड न होने और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर किसी भी तरह की जांच न होने को लेकर शपथ पत्र दिए जाने की शर्त को भी सकारात्मक और विवि के हित में करार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed