{"_id":"631c7ee88747d22710247398","slug":"hpu-shimla-uit-btech-course-open-round-merit-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने बीटेक कोर्स के ओपन राउंड की प्रवेश मेरिट की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने बीटेक कोर्स के ओपन राउंड की प्रवेश मेरिट की जारी
Sat, 10 Sep 2022 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:44 PM IST
सार
संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि ओपन राउंड में तैयार की गई मेरिट और ऑनलाइन की गई काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूआईटी में बीटेक के इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग की आरक्षित श्रेणी की खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित ओपन राउंड की प्रवेश मेरिट जारी कर दी गई है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। सूची में शामिल छात्रों को 12 सितंबर तक निर्धारित 73,200 रुपये की ऑनलाइन फीस जमा करवाने की समय सीमा दी गई है।
विज्ञापन
तीनों कोर्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सात, सिविल इंजीनियरिंग में दस और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की बीस सीटों को भरा जाना है। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि ओपन राउंड में 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में प्राप्तांक के आधार पर तैयार की गई मेरिट और ऑनलाइन की गई काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश सूची जारी की गई है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से बी टेक प्रथम वर्ष की नियमित कक्षाएं भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन