फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Relief to UG-PG students, marks sheet will be available a week after the result

एचपीयू शिमला: यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को राहत, परिणाम के एक हफ्ते बाद मिल जाएगी अंक तालिका

Wed, 08 Sep 2021 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 11:17 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित होने के साथ पहली बार समग्र अंक तालिका को साथ-साथ प्रिंट करवा दिया जाएगा। पीजी कोर्स में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अब इस अंक तालिका के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Relief to UG-PG students, marks sheet will be available a week after the result
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को डिग्री की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही पूरी डिग्री की समग्र अंक तालिका भी जारी हो जाएगी। विद्यार्थियों को इस अंक तालिका के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर ही समग्र अंक तालिका को प्रिंट करवा दिया जाएगा और संबंधित कॉलेजों को भेज दिया जाएगा। इसकी फीस भी नहीं लगेगी। एक सप्ताह के भीतर यदि किसी विद्यार्थी को अंक तालिका की आवश्यकता पड़ेगी, तो उन्हें संबंधित कॉलेज से अनापत्ति प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 

विज्ञापन


उन्हें हाथों हाथ समग्र अंक तालिका दे दी जाएगी। विश्वविद्यालय इस बार घोषित किए जा रहे स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम के साथ यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसे पीजी कोर्स में भी इसी सत्र से लागू कर दिया जाएगा। अंक तालिका की डिग्री पूरी करने वाले हर विद्यार्थी को आवश्यकता रहती है। इससे पूर्व विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय आकर इसे बनवाते रहे हैं। सुविधा सिर्फ पास और डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को होगी। कंपार्टमेंट, या फेल विद्यार्थियों को यह सुविधा नहीं होगी। 
विज्ञापन


क्या है समग्र अंक तालिका
किसी भी डिग्री कोर्स के पूरा करने के बाद ही समग्र अंक तालिका जारी की जाती है। इसमें पूरी डिग्री में दी गई परीक्षा के प्राप्तांक और छात्र का पूरा ब्योरा, सेशन सब कुछ अंकित होता है। इसमें विद्यार्थी ने किस श्रेणी में डिग्री की है। इसका ब्योरा भी रहता है। इसे विद्यार्थी कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर डिग्री के स्थान पर दिखा या जमा करवा सकता है। इससे उसे आगे प्रवेश लेने, नौकरी में कोई परेशानी पेश नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लागू की जा रही नई व्यवस्था: परीक्षा नियंत्रक  
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित होने के साथ पहली बार समग्र अंक तालिका को साथ-साथ प्रिंट करवा दिया जाएगा। पीजी कोर्स में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अब इस अंक तालिका के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसकी कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed