फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla relief to students fail in environmental science

HPU Shimla: ईवीएस में फेल छात्रों को बड़ी राहत, दिए जाएंगे पांच कृपांक

Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

ईवीएस में पांच कृपांक मिलने से जहां इस विषय में छात्र उत्तीर्ण हो सकेंगे, वहीं इससे यूजी डिग्री कोर्स का परीक्षा परिणाम भी चार से पांच फीसदी तक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
hpu shimla relief to students fail in environmental science
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक प्रथम वर्ष के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने यूजी के विद्यार्थियों को पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) में पांच कृपांक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रथम वर्ष के खराब परीक्षा परिणाम की जांच पूरी करने के बाद जांच कमेटी की सिफारिश पर कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने यह फैसला लिया। एचपीयू जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 5 दिसंबर को ही ईवीएस में सभी विद्यार्थियों को पांच कृपांक देने की संभावना जताई थी। ईवीएस में पांच कृपांक मिलने से जहां इस विषय में छात्र उत्तीर्ण हो सकेंगे, वहीं इससे यूजी डिग्री कोर्स का परीक्षा परिणाम भी चार से पांच फीसदी तक बढ़ जाएगा। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने माना कि जांच कमेटी की सिफारिश पर विद्यार्थियों को ईवीएस में कृपांक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश भर के कॉलेजों में ईवीएस के प्रवक्ता न होने को इस विषय में छात्रों के फेल होने का कारण बताया। 
विज्ञापन


अब ऐसे दे सकेंगे द्वितीय वर्ष की परीक्षा
ईवीएस सहित तीन विषयों में फेल विद्यार्थी यदि ईवीएस में कृपांक मिलने पर उत्तीर्ण होते हैं, तो वे द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के पात्र हो जाएंगे। उनकी अन्य दो विषयों में कंपार्टमेंट होगी, जिसकी उन्हें द्वितीय वर्ष के साथ परीक्षा देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed