एचपीयू शिमला: फिर से जारी किया यूजी की स्थगित परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल, यहां जानें
प्रदेश विश्वविद्यालय ने 5 अप्रैल को स्थगित की गई बीए, बीएससी ,बीकॉम प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ये परीक्षाएं सात मई से शुरू होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 5 अप्रैल को स्थगित की गई बीए, बीएससी ,बीकॉम प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ये परीक्षाएं सात मई से शुरू होंगी। विवि की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में स्नातक डिग्री करवाने वाले कॉलेज प्राचार्य और संस्थान निदेशकों से कहा कि है कि वे जारी की गई संभावित डेटशीट को लेकर विद्यार्थियों को भी सूचित करें। संभावित शेड्यूल में दो परीक्षाओं में क्लैश से संबंधित आपत्तियों को दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल तक कर समय दिया गया है। आपत्तियों को विवि के एआर कंडक्ट के ई मेल पते पर मेल के माध्यम से दर्ज किया जा सकेगा।
विवि आपत्तियों के आधार पर आवश्यकता अनुसार बदलाव कर दो मई को फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए शेड्यूल के अनुसार यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सात मई से 10 जून तक संचालित की जाएंगी। जबकि यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सात मई से लेकर 13 जून तक चलेंगी। इसके अलावा विवि ने शास्त्री प्रथम वर्ष, एमए एजूकेशन के इक्डोल के जनवरी बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल, बीएससी पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष सप्लीमेंटरी परीक्षाओं और डिप्लोमा इन डाटा साइंस का परीक्षा शेड्यूल जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नपत्र छपवाएगा एचपीयू
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की नए सत्र में प्रवेश के लिए शुरू होने वाली परीक्षाओं में विवि प्रशासन ने बड़ा बदलाव कर आम विद्यार्थियों को सुविधा दी है। कला और वाणिज्य संकाय के स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपवा कर उपलब्ध करवाया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को प्रश्नों को समझने में आसानी होगी। वे बेहतर ढंग परीक्षा दे पाएंगे। विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल के आदेशानुसार हिंदी को व्यवहारिक बनाने और छात्रों को परीक्षा में पेश आने वाली परेशानी के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में विवि की प्रवेश परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जल्द प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीजी के विज्ञान, विधि, और व्यवसायिक कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के अलावा सभी पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवि में हिंदी को प्रोत्साहित करने को सभी कार्यों को हिंदी में करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।