{"_id":"6377a4ae7adb21781175aa00","slug":"hpu-shimla-nursing-course-exam-center-changed-llm-exam-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: नर्सिंग कोर्स की परीक्षा का बदला केंद्र, एलएलएम का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: नर्सिंग कोर्स की परीक्षा का बदला केंद्र, एलएलएम का शेड्यूल जारी
Fri, 18 Nov 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:59 PM IST
सार
पूर्व में आरकेएमवी बनाए गए केंद्र को अब बदलकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर भवन में बदला गया है। इन कोर्स की परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग की परीक्षाओं के लिए तय एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। पूर्व में आरकेएमवी बनाए गए केंद्र को अब बदलकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर भवन में बदला गया है। इन कोर्स की परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
एलएलएम का परीक्षा शेड्यूल जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलएम के परीक्षा शेड्यूल को जारी कर दिया है। एलएलएम के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर और पहले सेमेस्टर की रि- अपीयर परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 दिसंबर से शुरू होंगी। इसके अलावा एलएलएम प्रथम सेमेस्टर रि-अपेयर परीक्षाएं 17 दिसबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
एचपीयू का नैक से ए ग्रेड रहने पर मिलेगा बीस करोड़ का अनुदान
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हुए नैक दौरे के बाद किए गए आकलन में भले ही विवि का ग्रेड ए रही रहा हो, मगर इससे विश्वविद्यालय को यूजीसी की ओर से मिलने वाले अनुदान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय को पांच सालों में बीस करोड़ का अनुदान मिलेगा। इसे यूजीसी किस्तों में जारी करेगा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश और डीन प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नैक से विश्वविद्यालय का पांच साल में एक बार दौरा करवाकर ग्रेडिंग करवाना एक प्रक्रिया है।
विज्ञापन
इसमें हर ग्रेड मिलने पर यूजीसी की ओर से दी जाने वाली राशि तय होती है। विश्वविद्यालय को जो ग्रेेड मिलता है, उसके अनुसार ही यूजीसी की ओर से अनुदान दिया जाता है। प्रो. भट्ट ने कहा कि रूसा वन में मिली बीस करोड़ की ग्रांट को विवि ने खर्च कर दिया है। रूसा टू में दस करोड़ की ग्रांट को विभिन्न कार्यों पर खर्च कर दिया गया है, शेष दस करोड़ का यूटिलाइजेशन यूजीसी को दे दिया गया है। विवि को ए ग्रेड बरकार रहने के बाद अब विश्वविद्यालय को विकास कार्याें के लिए बीस करोड़ का अनुदान रूसा थ्री में मिलेगा।