फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: MA Painting syllabus and admission process changed

एचपीयू शिमला: एमए पेंटिंग का सिलेबस और प्रवेश की प्रक्रिया बदली

Tue, 24 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

विजुअल आर्ट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हिम चटर्जी ने माना कि इस बार प्रवेश परीक्षा का तरीका बदला गया है। हर छात्र को एक थ्योरी और दो प्रैक्टिकल परीक्षा में अपीयर होना होगा। इनमें प्राप्तांक आधार पर बनने वाली मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: MA Painting syllabus and admission process changed

विस्तार

एचपीयू ने विजुअल आर्ट विभाग में एमए पेंटिंग का सिलेबस और प्रवेश की प्रक्रिया बदल दी है। प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक थ्योरी और दो प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी होंगी। इसके आधार पर ही कोर्स में प्रवेश को मेरिट तैयार होगी। इन तीन परीक्षाओं के 150 अंक में से प्राप्तांक से ही मेरिट बनेगी। पूर्व में एक  थ्योरी और एक प्रैक्टिकल होता था। विभाग इस सत्र से नया बनाया गया सिलेबस भी पढ़ाना शुरू करेगा। इस नए सिलेबस में सीबीसीएस को अपनाया गया है। वहीं रोजगार और कौशल को मौजूदा समय की मांग को देखते हुए ही डिजाइन किया गया है। सिलेबस को पहले ही मंजूरी दिलवा दी गई है। विभाग की 10 सब्सिडाइज्ड और पांच नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें तीन तरह की परीक्षा होगी। इसमें पहली परीक्षा 50 अंक की होगी, जो थ्योरी की होगी। 

विज्ञापन


इसमें पूछे जाने वाले सवालों से संबंधित ब्योरा विवि की वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध करवाया गया है। वहीं पहली  प्रैक्टिकल परीक्षा भी 50 अंक की होगी। इसमें ऑब्जेक्ट स्टडी रहेगी। दूसरी प्रैक्टिकल परीक्षा में क्रिऐटिव कंपोजिशन की होगी। ये तीनों परीक्षाएं एक एक घंटे की होंगी। विजुअल आर्ट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हिम चटर्जी ने माना कि इस बार प्रवेश परीक्षा का तरीका बदला गया है। हर छात्र को एक थ्योरी और दो प्रैक्टिकल परीक्षा में अपीयर होना होगा। इनमें प्राप्तांक आधार पर बनने वाली मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगी। 
विज्ञापन


थ्योरी की परीक्षा को ये रहेगा सिलेबस 
 एमए पेंटिंग कोर्स में प्रवेश को 27 अगस्त को होने वाली थ्योरी परीक्षा में प्रिंसिपल ऑफ आर्ट, एलीमेंट ऑफ आर्ट, आर्ट के इतिहास सिलेबस में शामिल किया गया है। परीक्षार्थियों को अपने साथ ड्राइंग बोर्ड, पेंसिल, पेन, स्केल, रंग आदि साथ लाना होगा। परीक्षार्थियों को सिर्फ ए-थ्री साइज पेपर उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड, एमएड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी 
 हिमाचल प्रदेश विवि ने सितंबर माह में होने वाली बीएड और एमएड डिग्री कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इधर, एमपीएड और एमए फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है । ये परीक्षाएं 31 अगस्त से शुरू होंगी और ग्यारह सितंबर तक चलेंगी। शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते है। वहीं विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स के वोकेशनल कोर्स रिटेल मैनेजमेंट परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं प्रदेश के बारह केंद्रों में होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed