{"_id":"6437f64ea8ff0aa0da01ec25","slug":"hpu-shimla-has-changed-the-dates-of-16-ug-examinations-see-here-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने यूजी की 16 परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने यूजी की 16 परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, यहां देखें
Thu, 13 Apr 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:03 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के पूर्व में जारी परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। विवि ने स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 16 परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के पूर्व में जारी परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। विवि ने स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 16 परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने जारी अधिसूचना में परीक्षा शेड्यूल में किए गए बदलाव के लिए कुछ परीक्षाओं की तिथियों के क्लैश होने और राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव को कारण बताया है।
विज्ञापन
बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की बदली गई परीक्षा तिथियों में म्यूजिक एमयूएसए101टीएच की 17 अप्रैल को तय परीक्षा अब 24 मई, एजूकेशन ईडीएन102सीसी की 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 24 मई, पर्यावरण विज्ञान की ईएनवीएस2एईसीसी02 ओल्ड और न्यू सिलेबस की 2 मई की परीक्षा को बदल कर 23 मई किया गया है। संस्कृत एसकेटी-डीएससी-102 की दो मई को होने वाली परीक्षा अब 23 मई को होगी।
विज्ञापन
बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की 28 अप्रैल को तय इंग्लिश ईएनजी डीएससी 202 इंग्लिश ऑनर्स ईएनजी, एचओएनएस जीई 203 की परीक्षा 26 मई को होगी। इंग्लिश ईनएजीएईईसी/ एसईसी 204 की 2 मई को होने वाली परीक्षा 23 मई, साइकोलॉजी कोर्स नंबर बीएपीएसवाईसीए 203टीएच की दो मई को होने वाली परीक्षा 25 मई को होगी। बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की पत्रकारिता कोर्स नंबर बीजेएमसीपीएडी 302की 18 अप्रैल को तय परीक्षा अब 24 मई, म्यूजिक कोर्स नंबर एमयूएसए303टीएच की 21 अप्रैल को तय परीक्षा अब 20 मई, शारीरिक शिक्षा कोर्स नंबर पीईडी309 टीएच की 25 अप्रैल की परीक्षा अब 25 मई को होगी।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र ईसीओएनए 301 की दो मई की परीक्षा 23 मई, जियोलॉजी कोर्स नंबर जीईओए 304टीएच की दो मई की परीक्षा 23 मई को होगी। मूर्तिकला कोर्स नंबर एससीयूएलए304टीएच की परीक्षा 2 मई से 23 मई, शारीरिक शिक्षा कोर्स नंबर पीईउी305टीएच,पीईडी306टीएच की दो मई की परीक्षा 24 मई, फिजिकल एजूकेशन योग कोर्स नंबर पीईडी 310 की तीन मई को होने वाली परीक्षा 26 मई को होगी। चित्रकला कोर्स नंबर पीएआईएनए304टीएच की 13 मई को तय परीक्षा की तिथि में बदलाव कर इसे 26 मई को लिया जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा के शेड्यूल में हुए बदलाव को विवि की वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।