{"_id":"5f4f96be4854917a861359d7","slug":"hpu-shimla-executive-council-meeting-decisions-today-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को यूजी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का प्रस्ताव भेजेगा एचपीयू, ईसी की बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को यूजी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का प्रस्ताव भेजेगा एचपीयू, ईसी की बैठक में लिया फैसला
Wed, 02 Sep 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बुधवार को कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने पर सहमति बनी। इस प्रस्ताव को विवि अब सरकार को भेजेगी। इससे करीब 70 हजार विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रमोट होंगे।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षकों के करीब 6 और गैर शिक्षकों के करीब 23 पद भरने पर भी फैसला हुआ। विवि के विभिन्न संस्थानों में सेवारत करीब 19 शिक्षकों और गैर शिक्षकों को नियमित करने की सिफारिशों को भी ईसी ने मंजूरी दी है। बैठक में विश्वविद्यालयों की पीठों में चयन समिति की सिफारिशों पर अध्यक्षों की तैनाती को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इनमें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर पीठ में डॉ. हरिमोहन, दीनदयाल उपाध्याय पीठ में डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. यशवंत सिंह परमार पीठ में डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. केशव बलिराम हेडगेबार पीठ में डॉ. दिनेश शर्मा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीठ में प्रो. श्रीराम शर्मा के नामों को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन