फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Executive Council and Court Member Election Live updates

HPU Shimla: ईसी सदस्य के पद पर गीता राम, देवेंद्र बने कोर्ट सदस्य

Fri, 29 Sep 2023 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Sep 2023 02:19 PM IST
सार

चुनावी नतीजों की घोषणा होते ही कांग्रेस और माकपा समर्थितों ने विजयी रहे उम्मीवारों के साथ परिसर में जश्न मनाया।

विज्ञापन
HPU Shimla Executive Council and Court Member Election Live updates
विजयी चिह्न बनाते प्रत्याशी और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीयू में कार्यकारिणी परिषद और विवि कोर्ट सदस्य के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस-माकपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है। कुलसचिव और चुनाव के रिटर्निंग आफिसर डा. वीरेंद्र शर्मा ने चुनावी नतीजों की घोषणा की। ईसी सदस्य पद के लिए उतारे गीता राम ने 495 मत लेकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रेम राज को चुनाव में 217 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर कुल 712 ने मत प्रयोग किया। 18 मत अमान्य करार दिए गए। विवि कोर्ट सदस्य के पद पर देवेंद्र कुमार 434 मत लेकर विजयी रहे है। दूसरी ओर भाजपा समर्थित महिला उम्मीदवार शिवानी को इस चुनाव में 283 मत पड़े।
विज्ञापन


इस पद के लिए कुल 717 कर्मचारी मतदाताओं ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें 13 मत अमान्य करार दिए गए। चुनावी नतीजों की घोषणा होते ही कांग्रेस और माकपा समर्थितों ने विजयी रहे उम्मीवारों के साथ परिसर में जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय जुलूस के दौरान हुई सभा को कर्मचारी नेता और पूर्व ईसी सदस्य राज कुमारी, सुदर्शना भंडारी, नरेश शर्मा, राजेश ठाकुर, ईसी पद पर विजयी रहे गीता राम और कोर्ट सदस्य पद पर विजेता रहे देवेंद्र कुमार ने संबोधित किया और आम कर्मचारी मतदाताओं का उन पर विश्वास जताने पर आभार जताया।


गीता राम और देवेंद्र ने कहा कि चुनाव की राजनीति नतीजों के आने के बाद समाप्त हो गई है। जीतने के बाद वे अब आम कर्मचारी का हित और उनकी लंबित मांगों को प्रशासन और सरकार से पूरा करवाने के लिए वे कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed