{"_id":"5f85af296825be1e684fc02f","slug":"hpu-shimla-declare-ug-exams-result-on-15th-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla UG Exam Result: आज आएगा यूजी का परीक्षा परिणाम, जानें कैसे करें चेक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla UG Exam Result: आज आएगा यूजी का परीक्षा परिणाम, जानें कैसे करें चेक?
Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी अंतिम सेमेस्टर के 37 हजार विद्यार्थियों का परिणाम का इंतजार आज समाप्त हो सकता है। विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री अंतिम सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब ईआरपी विंग टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने पर इसे परीक्षा विंग में अंतिम ओपिनियन के लिए भेजा जाएगा। सब ठीक रहा तो 15 अक्तूबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नतीजा घोषित होने से अंतिम सेमेस्टर में अपीयर हुए करीब 37 हजार विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। परिणाम घोषित होने के साथ ही विवि प्रशासन ने पीजी में मेरिट आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया के लिए भी तैयारियां कर ली हैं। नतीजे आने के तुरंत बाद पीजी में प्रवेश को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एक सप्ताह अपने यूजी के प्राप्तांक ऑनलाइन दर्ज करने का समय दिया जाएगा। इस आधार पर तैयार होने वाली मेरिट के आधार पर ही विभिन्न विभागों में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और सीटों का आवंटन किया जाना है।
विज्ञापन
बीबीए, बीसीए के नतीजों को लगेगा अभी समय
शिमला। विवि बीबीए, बीसीए के नतीजों को अलग से निकालेगा। इसके लिए अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया अभी जारी है। यह काम पूरा होने के बाद ही परिणाम घोषित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
15 को परिणाम घोषित करने का प्रयास : परीक्षा नियंत्रक
शिमला। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि 15 अक्तूबर तक यूजी के परिणाम को घोषित करने की पूरी तैयारी है। 95 फीसदी से अधिक अवार्ड एंट्री पूरी कर ईआरपी कंप्यूटर सेंटर को आगे की प्रक्रिया सौंप दी गई है। कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा कि रिजल्ट टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 अक्तूबर तक परिणाम घोषित करने के पूरे प्रयास हैं।