{"_id":"6210ec207cde38497426c54d","slug":"hpu-shimla-date-sheet-for-post-graduate-degree-courses-exams-from-4-march-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: पीजी परीक्षाएं तीन मार्च से, डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: पीजी परीक्षाएं तीन मार्च से, डेटशीट जारी
Sat, 19 Feb 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:40 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सभी स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर, दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षा के लिए शेड्यूल तय कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। प्रदेशभर में बनाए गए 42 परीक्षा केंद्रों में करीब 60 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। विवि ने पीजी के सभी कोर्स की डेटशीट को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी वेबसाइट से परीक्षा का शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं अप्रैल माह तक चलेंगी। पीजी के करीब 22 कोर्स की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी एडमिट कार्ड जल्द विवि के पोर्टल से अपना लॉगइन आईडी उपयोग कर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सभी स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर, दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षा के लिए शेड्यूल तय कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
इंटरनल असेसमेंट अपलोड करने को तीन दिन
एचपीयू ने डेटशीट जारी करने के बाद पीजी कोर्स चला रहे संस्थानों, विभागों को हर छात्र का इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन अपलोड करने को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद छात्र अपना परीक्षा रोल नंबर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।