फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla bachelor in hotel management entrance exam on 21 May 2022

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: बीएचएम के लिए 21 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Apr 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) कोर्स के लिए 13 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि है। 21 मई को इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। 15 जून को इसका परिणाम घोषित होगा।

विज्ञापन
hpu shimla bachelor in hotel management entrance exam on 21 May 2022
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रोस्पेक्टस और परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार ही संस्थान में संचालित तीनों डिग्री कोर्सों के लिए आवेदन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। संस्थान में पांच वर्षीय एकीकृत टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (टीटीएम) कोर्स की 35 सीटों के लिए तय शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है। 21 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। 15 जून को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक, दो और चार जुलाई को जीडी और इंटरव्यू होगा। 21 जुलाई को संस्थान प्रवेश सूची जारी करेगा। 
विज्ञापन


संस्थान के एमटीटीएम (मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट) कोर्स के लिए 20 मई आवेदन की अंतिम तिथि है। 31 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित होगा। सात, आठ और नौ जुलाई को जीडी इंटरव्यू होगा। 21 जुलाई को प्रवेश सूची जारी की जाएगी। संस्थान के तीसरे बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) कोर्स के लिए 13 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मई को इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। 15 जून को इसका परिणाम घोषित होगा। पांच और छह जुलाई को इस कोर्स के लिए जीडी इंटरव्यू होगा। संस्थान इस कोर्स की प्रवेश सूची 21 जुलाई को जारी करेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने कहा कि आवेदन, प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग और मेरिट और सीट आवंटन का शेड्यूल विवि और संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed