फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU's meritorious will get degree in himachali cap and khadi jacket

पहाड़ी टोपी और खादी जैकेट में डिग्री लेंगे एचपीयू के मेधावी, ईसी ने दी मंजूरी

Sun, 24 Nov 2019 02:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
HPU's meritorious will get degree in himachali cap and khadi jacket
सांकेतिक तस्वीर

वर्ष 1971 में अस्तित्व में आए एचपीयू के 48 साल के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड बदलने को ईसी ने मंजूरी दे दी है। 29 नवंबर को विवि का 25वां दीक्षांत समारोह होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरीयाल निशंक मुख्यातिथि होंगे। समारोह में 322 पीएचडी और 122 गोल्ड मेडलिस्ट के साथ एक डि-लिट डिग्री पाने वाले 445 मेधावी हिमाचली खादी परिधानों में सम्मान लेंगे।

विज्ञापन


अब हिमाचली टोपी, विवि के लोगो लगे मफलर और खादी जैकेट में डिग्रियां दी जाएंगी। इस परिधान को कार्यकारी परिषद ने दीक्षांत समारोह से अस्थाई परिधान को अपनाने का फैसला लिया है। अगले दीक्षांत समारोह तक परिधान में और बदलाव होंगे। समय के अभाव के चलते इस बार समारोह से टोपी, मफलर, खादी जैकेट में डिग्री देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों को सब्सिडाज्ड में बदलने को दी मंजूरी 

HPU's meritorious will get degree in himachali cap and khadi jacket
HPU Shimla - फोटो : अमर उजाला

एलएलएम की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों को सब्सिजाइज्ड में बदलने को भी विवि की कार्यकारिणी परिषद की हुई बैठक में स्वीकृति दी गई। डिपार्टमेंट काउंसिल की सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं। ईसी के फैसले से विवि के विधि विभाग में एलएलएम की डिग्री में सब्सिडाइज्ड श्रेणी में और अधिक छात्र प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, अभी यह स्थिति साफ नहीं की है कि विभाग में कितनी सीटें सब्सिडाइज्ड श्रेणी में बदली जाएंगी।

विवि ने एलएलएम के एक साल के कोर्स में पहले भरी जाने वाली सब्सिडाइज्ड की 16 और नॉन सब्सिडाइज्ड की 5 सीटों में नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटें बढ़ाकर 29 कर सीटें 50 करने का फैसला लिया था। इसके लिए शनिवार को करीब सौ अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी हुई। सीटें सब्सिडाइज्ड में बदले जाने पर कुलपति से आदेश के बाद ही काउंसलिंग में अपीयर हुए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार कर जारी की जा सकेगी। ईसी ने परिसर में वाईफाई, भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को भी मंजूरी दी है। बैठक में विभिन्न छात्र संगठनों की मांगों को संबंधित विभागों को विचार कर उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed