फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU's Anjana Thakur will participate in Indian Science Congress

शिमला: इंडियन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगी एचपीयू की पीएचडी शोधार्थी अंजना ठाकुर

Mon, 14 Nov 2022 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

अंजना ठाकुर दिव्यांग होने के बावजूद किसी से कम नहीं हैं। अंजना की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
HPU's Anjana Thakur will participate in Indian Science Congress
एचपीयू की पीएचडी शोधार्थी अंजना ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बॉटनी विभाग की पीएचडी शोधार्थी अंजना ठाकुर नागपुर में होने वाली प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगी। वह साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के शिमला चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह सीएसआईआर की जूनियर रिसर्च फेलो भी हैं। अंजना ठाकुर दिव्यांग होने के बावजूद किसी से कम नहीं हैं। अंजना की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने उन्हें बधाई दी। विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के शिमला चैप्टर की संयोजक प्रो.  नीरज शर्मा की संस्तुति पर अंजना ठाकुर को नागपुर विश्वविद्यालय में 3 से 7 जनवरी तक होने वाली इंडियन साइंस कांग्रेस में भाग लेने का आमंत्रण मिला है।

विज्ञापन


सम्मेलन की इस बार की थीम  सत्तत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं महिला सशक्तीकरण रखा गया है। अंजना ठाकुर मूलत: करसोग के पांगणा की रहने वाली हैं। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली अंजना ने करसोग कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी, तो करंट लगने से उनका दाहिना हाथ चपेट में आ गया। हाथ को काटना पड़ा। बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बाएं हाथ से लिखने का अभ्यास किया। अंजना ठाकुर ने अच्छे अंक लेकर  बीएससी और फिर विवि से एमएससी में प्रवेश लिया। पहले ही प्रयास में यूजीसी की नेट और जेआरएफ  की परीक्षा पास की। वर्तमान में वे प्रदेश विश्वविद्यालय में बॉटनी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.  धीरज सिंह रावत के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। अंजना वनस्पति विज्ञान में शोध कर वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed