{"_id":"69249b36f59d5b13606852ddad742063","slug":"hpu-rusa-4th-sem-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने घोषित किया चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू ने घोषित किया चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने रूसा सीबीसीएस की जून में हुई चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कॉलेजों और मूल्यांकन केंद्रों से की गई ऑनलाइन अवार्ड एंट्री और इंटरनल असेसमेंट के साथ प्रैक्टिकल अंकों की एंट्री के आधार पर रिजल्ट तैयार कर घोषित किया है।
विज्ञापन
छात्र अपना परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in पर अपनी लॉगइन आईडी से देख सकते हैं। साथ ही वे एसपीजीए कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि यह परीक्षा जून में हुई थी। इसमें 30542 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इनमें 90 फीसदी छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
यह पहला मौका है कि विवि ने सॉफ्टवेयर और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव कर इस बार रिजल्ट का गजट भी घोषित किया है। ईयर सिस्टम की तरह प्राचार्य अपने लॉगइन से अपने कॉलेज का गजट ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे अपने कॉलेज के रुके परीक्षा परिणाम के कारण पता कर ऐसे मामलों के लिए जरूरी ऑनलाइन एंट्री कर रिजल्ट सेटल करवा सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र दस दिन में सेटल करवाएं मामले- यदि किसी छात्र का परिणाम रुका है या उसमें कोई खामी रही है तो छात्र वेबसाइट पर ऐसे मामलों को सेटल करने के लिए आवेदन फार्म डाउनलोड कर शिकायत लिखकर, उसके साथ ग्रेड कार्ड की प्रति अटैच कर प्राचार्य को प्रेषित करें। छात्र दस दिन में इस प्रक्रिया को पूरा करें।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि चौथे सेमेस्टर के दस फीसदी छात्रों का अधूरा परिणाम हो सकता है। इनमें वे छात्र हो सकते हैं, जिन्होंने परीक्षा न दी हो या फार्म भरते समय तय विषयों से अधिक विषय भरे हों और उसके मुताबिक फीस न भरी हो।
जिन छात्रों के कॉलेजों से ऑनलाइन अवार्ड नहीं पहुंचे हैं, उनका परिणाम अधूरा निकला होगा। कॉलेज अपने स्तर पर छात्रों के आवेदनों और गजट में नजर आ रही कमियों को दुरुस्त कर विवि को भेजें। उसके बाद ही परिणाम घोषित होंगे।