फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Admission Schedule: Apply till 11 for admission in merit based course

HPU Admission Schedule: मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए 11 तक करें आवेदन

Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने प्रवेश सूचना जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विद्यार्थी इसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन
HPU Admission Schedule: Apply till 11 for admission in merit based course
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मेरिट आधारित डिप्लोमा और अन्य कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कोर्स के लिए विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने प्रवेश सूचना जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विद्यार्थी इसे देख सकते हैं। प्रवेश के लिए तय पात्रता शर्तें और फीस सहित हर तरह की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस से देख सकते हैं। मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को आरक्षित वर्ग के लिए 250, जबकि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 500 रुपये की फीस चुकानी होगी। ऑनलाइन आवेदन  विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से तय तिथि से पूर्व आवेदन करना होगा। जानकारी के लिए अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय के 0177-2830922 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


इन मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश को मांगे है आवेदन
डिप्लोमा इन योग, पीजी डिप्लोमा इन पॉलीमर साइंस, एप्लाइड एनालिटिकल केमिस्ट्री, वुमन डेवलपमेंट स्टडीज, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पॉपुलेशन स्टडीज, डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज, एडल्ट एजूकेशन, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, राियन, भोटी। डिप्लोमा इन दीनदयाल उपाध्याय थॉट, पीजी डिप्लोमा इन आंबेडकर स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम प्रॉस्क्यिूशन एंड डिफेंस, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन परमार स्टडीज, श्याम प्रसार मुखर्जी स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन एनिशियंट मैथेमेटिक्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन वैदिक मैथेमेटिक्स, एमए एजूकेशन, आर्कियोलॉजी एंड एनिशियंट हिस्ट्री, पॉपुलेशन स्टडीज, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज के अलावा बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस एंड इन्फार्मेशन साइंस, एमएससी (डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फोरेंसिक साइंस) कोर्स शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed