फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu administration transferred 24 officer on governor warning

राज्यपाल की चेतावनी के बाद एक्शन में एचपीयू प्रशासन, 24 अधिकारी, कर्मचारी ट्रांसफर

Fri, 29 Sep 2017 01:46 PM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
hpu administration transferred 24 officer on governor warning

एचपीयू में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के औचक निरीक्षण और चेतावनी के बाद विवि प्रशासन एक्‍शन में आया है।विवि प्रशासन ने वीरवार को 24 अधिकारियों और कर्मचारियों के विभाग बदले हैं।

विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार राम कुमार शर्मा को डीएस आफिस, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अशोक कुमार तिवारी जनरल एडमिन सेक्शन, सेक्शन आफिसर सुभाष चंद्र को अकाउंट्स, सेक्शन आफिसर नैन सिंह को यूआईएलएस, सेक्शन आफिसर यशपाल सिंह को एग्जाम विंग, ग्रेड टू सुपरिंटेंडेंट सुरेश चंद गौतम को 
विज्ञापन


अस्टेबलिश ब्रांच, ग्रेड टू सुपरिंटेंडेंट विनोद कुमार शिमला कंस्ट्रक्शन डिविजन, ग्रेड टू सुपरिंटेंडेंट अंजना शर्मा पेंशन सेल, सुपरिंटेंडेंट ज्ञान चंद को सीक्रेसी ब्रांच, सुपरिंटेंडेंट वीर बहादुर को इक्डोल, सीनियर असिस्टेंट जगत राम को एचपीयू फेक्लटी, सीनियर असिस्टेंट विनीत सूद को स्टोर परचेज आफिस, सीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट अमित वर्मा को फिजिकल एजुकेशन विभाग, जूनियर असिस्टेंट रीमा कंवर को फाइनांस विंग, क्लर्क नीना देवी को फाइनांस विंग, क्लर्क दिनेश कुमार को एग्जाम विंग, क्लर्क संजीव कुमार को संस्कृत विभाग, क्लर्क आशा देवी को एग्जाम विंग, क्लर्क राम स्वरूप को इक्डोल, जूनियर आफिस असिस्टेंट लीलाधर

को अस्टेबलिश ब्रांच, जूनियर आफिस असिस्टेंट नीतिश को इक्डोल, जूनियर आफिस असिस्टेंट हेमंत कुमार बायोटेक्नोलॉजी विभाग, जूनियर आफिस असिस्टेंट दिनेश कुमार को आर्ट्स, जूनियर आफिस असिस्टेंट ईश्वर दत्त को रिक्रूटमेंट ब्रांच में बदला गया है।

वीसी ने 14 हॉस्टल के 30 वार्डन से मांगी रिपोर्ट

hpu administration transferred 24 officer on governor warning

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के दौरे के 24 घंटे के भीतर एचपीयू प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। विवि के वीसी राजेंद्र चौहान ने दो एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। एक्सईएन कंस्ट्रक्शन अशोक कुमार राणा और एक्सईएन इलेक्ट्रिसिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

विवि आफिस से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि चार से छह अक्तूबर तक बिजली की मरम्मत और सफाई संबंधी काम पूरा होना चाहिए। इसकी वीसी ऑफिस में रिपोर्ट भी देनी होगी। राज्यपाल 6 अक्तूबर को दोबारा विवि का दौरा करेंगे।

राज्यपाल के दौरे के बाद हॉस्टलों के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया गया है। कई माह बाद हॉस्टलों की सफाई शुरू हो गई है। जिन खिड़कियों के शीशे नहीं थे और जिन खिड़कियों को सीमेंट लगाकर बंद किया था उन सभी खिड़कियों के शीशे बदले जा रहे हैं। बिजली की नंगी तारों की भी मरम्मत शुरू हो गई है।

विवि के वीसी राजेंद्र चौहान ने 14 हॉस्टल के 30 वार्डन से भी रिपोर्ट मांगी है। इन सभी वार्डन को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है कि उन्हें हॉस्टल चलाने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसका ब्यौरा तैयार करें और रिपोर्ट जमा कराएं।

हॉस्टलों में युद्धस्तर पर काम शुरू
राज्यपाल ने जिन 3 हॉस्टलों को दौरा किया था उनमें युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। वीरवार को इन हॉस्टलों के कमरों के कोनों में पड़ी गंदगी और कबाड़ को साफ  किया गया। टूटी कुर्सियों को भी बाहर निकाला गया। खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक किया गया।

हफ्ते बाद मिला भरपूर पानी
काफी समय बाद विवि के हॉस्टलों में पानी की भरपूर सप्लाई की गई। राज्यपाल के दौरे दिन हॉस्टलों में पानी भी नहीं था जिसकी छात्रों ने शिकायत की थी। विवि के छात्रों ने बताया कि कैंपस परिसर में इतना काम एक साल में नहीं हुआ जितना राज्यपाल के दौरे के एक दिन बाद 24 घंटों में हुआ।

मरम्मत का काम शुरू : अपर्णा नेगी
चीफ  वार्डन अपर्णा नेगी ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार विवि में हॉस्टलों की सफाई, बिजली की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही छात्रों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सभी कमियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

 छात्रावासों की सफाई तथा मरम्मत के दिए निर्देश

hpu administration transferred 24 officer on governor warning

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रावासों की सफाई और मरम्मत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विवि कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रावासों की सफाई, मरम्मत और बिजली की तारों के कार्यों को दस दिन के भीतर पूरा करने और विवि परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।

कुलपति ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (मरम्मत) और अधिशासी अभियंता (विद्युत) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed