फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hptu will sign mou with foreign universities.

अब देश-विदेश में मान्य होंगे एचपीटीयू के कोर्स

Tue, 05 Jan 2016 11:47 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
hptu will sign mou with foreign universities.

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) हमीरपुर के कोर्स अब विदेशों में भी मान्य होंगे। यूनिवर्सिटी शीघ्र ही विदेशों की नामी यूनिवर्सिर्टी के साथ एमओयू साइन करने जा रही है। इसके साथ ही बाहरी राज्यों की यूनिवर्सिटी के साथ भी हिमाचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी मिलकर काम करेगी।

विज्ञापन


विदेशों में चल रही यूनिवर्सिटी और प्रदेश से बाहर के राज्यों में चल रही यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू के साइन होने के बाद एचपीटीयू से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र कहीं भी एडमिशन ले सकेंगे। यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, फार्मेसी तथा एमबीए कर रहे छात्र सत्र के बीच में ही आधी-अधूरी पढ़ाई छोड़ एचपीटीयू से संबद्ध बाहरी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर अपने कोर्स पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही एचपीटीयू इस सत्र से पीएचडी कोर्स भी शुरू करने की तैयारी में है। बीटेक, एमटेक करने के बाद प्रशिक्षु पीएचडी कर सकेंगे। विवि ने इस मामले को अकादमिक काउंसिल की बैठक में भेजने की तैयारी कर ली है। काउंसिल में इन दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। 5 जनवरी बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में एचपीटीयू के 18 इंजीनियरिंग कॉलेज, 14 बी-फार्मेसी कॉलेज, 11 एमबीए कॉलेज सहित प्रदेश में कुल 43 कॉलेज चल रहे हैं। यहां सात हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी बाहर की यूनिवर्सिटी और प्रदेश से बाहर के राज्यों की यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त काम करने जा रही है। इसके लिए एमओयू साइन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed