{"_id":"64798eb08ea503b21f031f96","slug":"hptu-himachal-technical-university-hamirpur-declared-mba-result-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU MBA Result: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने घोषित किया एमबीए का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU MBA Result: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने घोषित किया एमबीए का परीक्षा परिणाम
Fri, 02 Jun 2023 05:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:47 PM IST
सार
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमबीए, एमबीए पर्यटन के पहला व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमबीए, एमबीए पर्यटन के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा रि-अपीयर की परीक्षाओं का भी परिणाम जारी किया है। एमबीए के पहले और तीसरे सेमेस्टर के 727 परीक्षार्थियों ने दी थी, जिसमें 461 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
एमबीए पर्यटन के पहले और तीसरे सेमेस्टर के 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 33 परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं, एमबीए और एमबीए पर्यटन के विभिन्न सेमेस्टर के 57 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 39 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
एमए इतिहास, हिंदी के पहले सेमेस्टर का परिणाम घोषित
वहीं, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से एमए हिस्ट्री और हिंदी के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इतिहास में कुल 44 में से 40 अभ्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। हिंदी में 124 में से 114 पास हुए हैं। सभी रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन