Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Explanation sought from officials absent from the 20-Point Programme Committee meeting

Hamirpur (Himachal) News: बीस सूत्री समिति की बैठक से नदारद अधिकारियों से जवाब तलब

Tue, 24 Nov 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Nov 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
बिना उचित कारण गैरहाजिर रहने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निगम से कोई अधिकारी-कर्मी नहीं पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला योजना, विकास एवं बीस सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। सोमवार को बचत भवन में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम से कोई अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल नहीं हुआ। कुछ विभागाध्यक्षों की गैरहाजिरी पर भी सवाल उठे। विधायक ने जानबूझकर अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के कारण अनुपस्थित रहे अधिकारियों का उचित कारण था, लेकिन कुछ अधिकारी जानबूझकर बैठक में नहीं पहुंचे। उनसे जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। अगली बैठक में भी गैरहाजिर रहने पर उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के लिए बजट आवंटन में कमी नहीं रखी है। अधिकारी पात्र लोगों और लंबित आवेदनों की सूची समिति को भेजें, ताकि योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान हो सके।
जमीन की अनुपलब्धता या विवाद के कारण काम संभव नहीं है तो स्वीकृत धनराशि वापस की जाए। उन्होंने राजस्व मामलों का तय समय में निपटारा करने, पंचायतों को वीबी जीरामजी योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतें दूर करने और स्वयं सहायता समूहों को जारी धनराशि के उपयोग की निगरानी के निर्देश दिए।

खराब सोलर लाइटों की मरम्मत, खतरनाक पेड़ों को हटाने, शहरी क्षेत्रों के पीएम आवास लाभार्थियों की सूची देने, हमीरपुर में भूमिगत डक्ट की निविदा और जाहू में खाद्यान्न गोदाम के लिए भूमि हस्तांतरण जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। एडीसी अभिषेक गर्ग ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, बैंक अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed