HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीटेक में प्रवेश के लिए शुरू की काउंसलिंग
तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में बुधवार को खेल, बैकवर्ड एरिया और डिफेंस कोटे से बीटेक में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच की गई। पहले दिन डिफेंस कोटे से 20 विद्यार्थियों, पिछड़ा वर्ग और खेल कोटे से 4-4 विद्यार्थियों समेत कुल 28 विद्यार्थियों ने बीटेक की काउंसलिंग में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की 50 फीसदी सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में बुधवार को खेल, बैकवर्ड एरिया और डिफेंस कोटे से बीटेक में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच की गई। पहले दिन डिफेंस कोटे से 20 विद्यार्थियों, पिछड़ा वर्ग और खेल कोटे से 4-4 विद्यार्थियों समेत कुल 28 विद्यार्थियों ने बीटेक की काउंसलिंग में भाग लिया। अब 11 अगस्त को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उप-आरक्षित (रक्षा, स्वतंत्रता सेनानी, शारीरिक रूप से विकलांग, आईआरडीपी, खेल और पिछड़ा क्षेत्र) सहित एससी, एसटी और ओबीसी (मुख्य श्रेणी) के विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
12 अगस्त को सामान्य वर्ग की उप-आरक्षित श्रेणी वर्ग के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। 13 अगस्त को सामान्य वर्ग (मुख्य) और अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। पहले चरण की काउंसलिंग में आवंटित सीट के बाद विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में 17 अगस्त तक सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगा। जो विद्यार्थी इन समय अवधि में आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, उसकी सीट रद्द मानी जाएगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक(डायरेक्ट एंट्री) सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरे जाने वाली सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही जेईई के तहत भरे जाने वाली सीटों के लिए भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
बीटेक आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि ने बीटेक सीबीसीएम (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के आठवें सेमेस्टर के नियमित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। बीटेक की सात ब्रांच के 1378 विद्यार्थियों ने आठवें सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से छह विद्यार्थी फेल हुए हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।