{"_id":"62c43838e392ce01991cd52d","slug":"hptu-entrance-exam-on-july-10-download-admit-card-from-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: तकनीकी विश्वविद्यालय में 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: तकनीकी विश्वविद्यालय में 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Tue, 05 Jul 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:41 PM IST
सार
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 5,107 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 5,107 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10 जुलाई को प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में भी स्थापित किया है। कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई है। इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (एलोपैथी) (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट करवाया जा रहा है, जिसके लिए 5,107 आवेदन आए हैं। बीटेक, बी-फार्मेसी और एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दस जुलाई को सुबह के सत्र में नौ बजे से और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) का टेस्ट दो बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन