फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpteb: You can apply for PAT till 30th April, for LEET till 4th May

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: पैट और लीट के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी, यहां पढ़ें

Sat, 30 Mar 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

 मई में होने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 650 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग को 400 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
hpteb: You can apply for PAT till 30th April, for LEET till 4th May
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए 30 अप्रैल और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 2024 के लिए 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन लेगा। मई में होने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 650 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग को 400 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके अलावा लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 26 मई को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक होगा। इन परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पैट के लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा लीट के लिए चार मई तक आवेदन किए जा सकता है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि बोर्ड की ओर से प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 650, जबकि आरक्षित वर्ग से 400 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं और आईटीआई पास होनी चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं। वह अभ्यर्थी भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैट 600 और लीट 400 अंकों का
बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) कुल 600 अंकों की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इनमें 50 प्रश्न भौतिक विज्ञान, 30 प्रश्न रसायन विज्ञान, 50 प्रश्न गणित और अंग्रेजी के कुल 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाएगा। वहीं लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न होंगे। गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान के 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे और गलत उतर का एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed