फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hptdc special offers for women on karwachoth.

करवाचौथ पर महिलाओं को मिलेगा खास तोहफा

Wed, 28 Oct 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
hptdc special offers for women on karwachoth.

इस बार करवाचौथ के अवसर पर हिमाचल के होटलों में ठहरने पर न सिर्फ भारी छूट मिलेगी बल्कि महिलाओं को खास तोहफे भी दिए जाएंगे। इसके तहत राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में महिलाओं को सरगी देने का विशेष प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, निगम के प्रदेश में स्थित विभिन्न 51 होटलों में कमरों की बुकिंग पर भी 20 फीसदी छूट मिलेगी। विंटर पैकेज के तहत ही छूट जारी रहेगी। करवाचौथ पर होटलों में सैलानियों की कम संख्या में आने की स्थिति को देखते हुए इस बार नाच और गाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


करवाचौथ के लिए पर्यटन विकास निगम ने कोई भी विशेष पैकेज भी लांच नहीं किया है। निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि विंटर पैकेज के तहत प्रदेश में स्थित विभिन्न 51 होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 से 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। करवाचौथ पर भी यह छूट जारी रहेगी। सैलानियों का कम रुझान होने के चलते विशेष पैकेज नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल के अन्य होटलों ने करवाचौथ पर खास पैकेज निकाले हैं। इनमें महिलाओं के लिए खास तोहफे देने की तैयारी है। कई होटलों में प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed