फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTDC employees will get revised pay scale, Decisions taken in bod meeting

HPTDC BOD Decisions: हिमाचल पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित वेतनमान

Mon, 05 Sep 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल के इस निर्णय से निगम के 1300 से अधिक कर्मचारियों को प्रति वर्ष 12.40 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
HPTDC employees will get revised pay scale, Decisions taken in bod meeting
हिमाचल पर्यटन विकास निगम की बीओडी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर एक जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को निगम के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक हुई। निदेशक मंडल के इस निर्णय से निगम के 1,300 से अधिक कर्मचारियों को हर साल 12.40 करोड़ का वित्तीय लाभ होगा। सीएम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को उनका बकाया समय पर दिया जाए। प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के दौरान 45.91 करोड़ की आय और लगभग 11.79 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

विज्ञापन


निगम को हाउस मैन, यूटिलिटी वर्कर, सुरक्षा गार्ड, चौकीदार, विशेषज्ञ रसोइया, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, राजमिस्त्री, माली और बेलदार आदि की श्रेणियों में आवश्यकता आधारित श्रम शक्ति को काम पर रखने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इससे पर्यटन इकाइयों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आदि के माध्यम से प्रेरित कर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। कर्मचारियों को खाद्य उत्पादन और सेवा आदि में निपुणता लाने के लिए इन हाउस प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स करवाए जाएं। कहा कि पर्यटन विकास निगम के उपक्रमों के प्रचार के लिए वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed