भर्ती परीक्षा मामले में हुई नकल, आयोग ने मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने एसडीएम ठियोग से शास्त्री भर्ती परीक्षा मामले की रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चयन आयोग भर्ती परीक्षा पर आगामी निर्णय लेगा। 28 मई को आयोग ने प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर पोस्ट कोड नंबर 572 शास्त्री अध्यापक पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
कुछ अभ्यर्थियों ने ठियोग में हुई इस परीक्षा में अव्यवस्था और मोबाइल फोन का प्रयोग कर नकल करने के आरोप लगाए थे। कर्मचारी चयन आयोग को भी लिखित में शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर आयोग ने एसडीएम ठियोग, जो कि सब डिविजनल को-ऑर्डिनेटर भी हैं, से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि एसडीएम शिमला शहरी से शिक्षण संस्थानों के बैठने की क्षमता की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आयोग ने चार जिलों के अभ्यर्थियों के लिए ठियोग में सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे।
यहां पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर कम से कम दो पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
डा. कंवर ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होती है।
इसलिए नकल की गुंजाइश नहीं के बराबर थी। इसके बावजूद आयोग ने एसडीएम ठियोग से इस सारे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।