फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur Postpone 11 Post code written exams

कर्मचारी चयन आयोग: 11 पोस्ट कोड की परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित

Thu, 23 Jul 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jul 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Postpone 11 Post code written exams
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने इलेक्ट्रीशियन और जेई समेत 11 विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट और सरकार से परीक्षाओं के संचालन की अनुमति न मिलने के चलते लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक छंटनी परीक्षाएं नहीं होंगी। ।

विज्ञापन


इसके बाद भी अगर कोरोना संकट से प्रदेश नहीं उबरता है तो 2 अगस्त के बाद भी आगे की परीक्षाओं पर भी संकट रहेगा। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षाओं का उन्होंने टेंटेटिव शेड्यूल ही जारी किया था। सभी अभ्यर्थियों से कहा था कि यह शेड्यूल अंतिम नहीं। बस सुविधाओं के अभाव और कोरोना वायरस के डर के चलते प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने भी आयोग से इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग द्वारा जारी 11 विभिन्न पोस्ट की टेंटेटिव छंटनी परीक्षाओं के शेड्यूल को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह था छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल
पोस्ट कोड 766 फील्ड असिस्टेंट और पोस्ट कोड 767 अकाउंट्स क्लर्क की परीक्षाएं 26 जुलाई को सुबह और सायंकालीन सत्र में होनी थी। पोस्ट कोड 751 लैब तकनीशियन और पोस्ट कोड 749 सीनियर लैब तकनीशियन/मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा 28 जुलाई को, पोस्ट कोड 769 सीनियर तकनीशियन इलेक्ट्रिकल और पोस्ट कोड 783 सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स की परीक्षा 29 जुलाई, पोस्ट कोड 782 सुपरवाइजर और पोस्ट कोड 792 छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा 30 जुलाई को, पोस्ट कोड 787 जूनियर ऑफिसर सुपरवाइजर ट्रेनी-पीएंडए की परीक्षा 31 जुलाई, पोस्ट कोड 765 जूनियर इंजीनियर सिविल और पोस्ट कोड 754 इलेक्ट्रीशियन की परीक्षा 2 अगस्त को सुबह और सायंकालीन सत्र में होनी थी। लेकिन अब यह सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed