{"_id":"6449259eb28d9ef95e0442ba","slug":"hpssc-hamirpur-four-day-police-remand-to-joa-it-paper-leak-case-accused-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी उमा की भांजी और दलाल की पत्नी चार दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी उमा की भांजी और दलाल की पत्नी चार दिन की पुलिस रिमांड पर
Wed, 26 Apr 2023 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:53 PM IST
सार
मुख्य आरोपी उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दलाल सोहन सिंह की धर्मपत्नी शैलजा को एसआईटी ने बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दलाल सोहन सिंह की धर्मपत्नी शैलजा को एसआईटी ने बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मंगलवार शाम को एसआईटी ने इन दोनों महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों महिला अभ्यर्थियों ने भी जेओए आईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसकी मेरिट सूची अभी जारी होनी है।
विज्ञापन
एसआईटी ने इस मामले में पूर्व में भंग हो चुके चयन आयोग के दो चपरासियों, चपरासी के बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बेटे और भतीजे को 19 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया जा चुका है। जबकि, चपरासी मदन लाल की जमानत अर्जी को न्यायालय ने बीते 24 अप्रैल को खारिज कर दिया है। अब चपरासी किशोरी लाल और पोस्ट कोड 819 में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जमानत पर वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
उधर, विभिन्न मामलों में गिरफ्तार सात अन्य आरोपियों उमा आजाद, उमा के बेटे नितिन और निखिल, दलाल संजीव कुमार, कला अध्यापक सुनीता देवी और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर बुधवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन सातों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 9 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दलाल सोहन सिंह की धर्मपत्नी शैलजा को एसआईटी ने बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विभिन्न मामलों में गिरफ्तार सात अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत हमीरपुर न्यायालय ने 9 मई तक बढ़ा दी है।