{"_id":"62d7e5afcea2fe0dc4563ed9","slug":"hpssc-hamirpur-declared-written-exam-result-of-joa-it-939","type":"story","status":"publish","title_hn":"JOA IT-939 Result: जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JOA IT-939 Result: जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Wed, 20 Jul 2022 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:50 PM IST
सार
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 2989 अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। स्किल टेस्ट 22 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बहुचर्चित जेओए (आईटी) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नकल के कारण यह भर्ती प्रक्रिया विवादों में रही है। आयोग ने पोस्ट कोड 939 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 295 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2021 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 24 अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा करवाई। इन पदों के लिए सूबे के 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
24 अप्रैल को लिखित परीक्षा के दौरान मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना में एक परीक्षा केंद्र में नकल के तीन मामले सामने आए थे। इस पर आयोग ने नकल करने वाले तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार के आदेश पर एसआईटी का गठन भी किया गया। जिसके बाद आयोग ने नकल मामले से जुड़े कुल 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की। निजी संस्थान के स्टाफ पर पेपर लीक करने का आरोप भी है।
विज्ञापन
आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए इस मामले को पुलिस मुख्यालय और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष मामला उठाया था। जिसके बार प्रदेश सरकार ने आयोग को परीक्षा परिणाम घोषित करने की अनुमति प्रदान की। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को पोस्ट कोड 939 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 2989 अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। स्किल टेस्ट 22 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित होंगे। अंतिम परिणाम न्यायालय के आदेशों के बाद ही घोषित होगा। आयोग ने 12 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए थे। जिसमें से तीन अभ्यर्थियों ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। लेकिन उनका अंतिम चयन भी एसआईटी और पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
छात्रावास अधीक्षक भर्ती का परिणाम भी घोषित
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 911 के तहत हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर में छात्रावास अधीक्षक के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे और दिसंबर 2021 में लिखित परीक्षा, जबकि मई 2022 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर रोलनंबर 911000351 किशोर कुमार, 911000384 पुनीत पाठक और रोलनंबर 911000536 मनोज कुमार का चयन इन पदों के लिए किया गया है।
जेओए ट्रेनी की मूल्यांकन परीक्षा 6 सितंबर को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 843 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने इन पदों के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 9 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा और 23 मई 2022 को स्किल टेस्ट का आयोजन किया। स्किल टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले 26 अभ्यर्थियों का चयन 6 सितंबर को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।