फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur declared final result of stenographer post code 786 result

HPSSC Hamirpur: स्टेनोग्राफर भर्ती पोस्ट कोड- 786 का अंतिम परिणाम घोषित

Wed, 14 Sep 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

आयोग ने 29 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस विभाग के लिए किया है, जबकि एक अभ्यर्थी का चयन श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय के लिए किया है। वहीं तीन पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur declared final result of stenographer post code 786 result
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 786 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 33 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पुलिस विभाग और श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय शिमला में स्टेनो टाइपिस्ट के इन पदों को भरने के लिए मार्च और जुलाई 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा और 27 दिसंबर से पांच जनवरी 2022 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसके बाद जून 2022 को मूल्यांकन परीक्षा हुई। आयोग ने रोलनंबर 786000729 अमित कुमार, 786001121 साहिल, 786001448 कंचना देवी, 786002060 लवली, 786002266 अंजना, 786002678 बलदेव, 786002862 पूजा, 786003217 मंजू कुमारी, 786003408 लोकेंद्र हेटा, 786003487 अजय शर्मा, 786003531 ममता देवी, 786003621 रक्षा शर्मा, 786003658 कुलदीप भट्ट, 786003876 चक्षु शर्मा, 786003885 अंजना देवी, 786003902 निशा देवी, 786004011 बबीता, 786004018 राजवीर सिंह, 786004035 अमित कुमार, 786004071 सन्नी कुमार, 786004226 अनीता, 786004282 कुमारी प्रियंका, 786004310 दियालू राम, 786004321 नितिका राणा, 786004368 पूनम शर्मा, 786004382 प्रीति, 786004447 प्रिया कुमारी, 786004511 अरविंद कुमार, 786005060 गौरव चौहान और रोलनंबर 786005638 अनमोल कुमार शर्मा को सफल घोषित किया है।
विज्ञापन


ओबीसी के दो पदों और एससी के एक पद के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। आयोग ने 29 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस विभाग के लिए किया है, जबकि एक अभ्यर्थी का चयन श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय के लिए किया है। वहीं तीन पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांख्यिकी सहायक, खनन निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 947 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यिकी सहायक के छह पद भरने के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने दिसंबर 2021 में आवेदन मांगे थे। 14 मई, 2022 को लिखित परीक्षा और एक सितंबर को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।


इसमें रोलनंबर 947000052 अक्षय कुमार शर्मा, 947000199 मनीष कुमार, 947000610 अनुप्रिया, 947001382 विक्की, 947002250 सुनील और रोलनंबर 947002308 अजय सिंह मनकोटिया का चयन हुआ है। आयोग ने पोस्ट कोड 953 के तहत उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के चार पदों के लिए रोलनंबर 953000092 पंकज कुमार, 953000222 राहुल जोयल, 953000344 जूमूना बिस्वा और रोलनंबर 953000661 निशांत शर्मा का चयन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed