फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC gadbadi in another recruitment of JOA IT, now the fourth FIR

Himachal: जेओए आईटी की एक और भर्ती में गड़बड़ी, अब हुई चौथी एफआईआर

Sun, 12 Mar 2023 10:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करने के बाद भी नित नए खुलासे हो रहे हैं। विजिलेंस ने अब शनिवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की एक अन्य भर्ती मामले में गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए चौथी एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
HPSSC gadbadi in another recruitment of JOA IT, now the fourth FIR
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करने के बाद भी नित नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक मामले की फेहरिस्त लंबी हो गई है। विजिलेंस ने अब शनिवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की एक अन्य भर्ती मामले में गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए चौथी एफआईआर दर्ज की है।  शनिवार को विजिलेंस थाना हमीरपुर में यह एफआईआर 24 अप्रैल, 2022 को  हुई पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी परीक्षा के मामले में हुई है। आशंका है कि एक विद्यार्थी ने लिखित परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की थी। उक्त अभ्यर्थी मेरिट में आया था। विजिलेंस के हाथ इस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के ठोस सबूत हाथ लगे हैं। इससे पूर्व पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी मामले में 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी के 295 पद भरने के लिए आयोग ने 24 अप्रैल, 2022 को प्रदेश भर के 517 केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया, लेकिन मंडी जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान में स्थापित केंद्र में अभ्यर्थी ने अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र अपने साथी को भेज दिया था। वहीं, ऊना जिले में एक अन्य अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट लेकर चला गया था। पुलिस ने तब एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही दस अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को आयोग ने रद्द किया था। सरकार से हरी   झंडी मिलने के बाद आयोग ने 20 जुलाई को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसके बाद 22 अगस्त से 9 सितंबर तक स्किल     टेस्ट हुआ। परीक्षा के अंतिम परिणाम से पहले ही विजिलेंस ने गड़बड़ी का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी कंवर पर भी मामला दर्ज
आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकरी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ भी अब शिकंजा कसेगा। सरकार से एफआईआर दर्ज करने की अनुमति विजिलेंस को मिल गई है। शनिवार देर शाम को हमीरपुर विजिलेंस थाने ने पूर्व सचिव के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। लेकिन इस मामले में विजिलेंस और एसआईटी के सदस्य कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में कब-कब क्या हुआ
23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर
24 दिसंबर को पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया
24 दिसंबर को चयन आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को निलंबित किया
26 दिसंबर को प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया
28 दिसंबर जूनियर ऑडिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक में दूसरी एफआईआर
31 दिसंबर को उमा का बेटा नितिन और दलाल संजीव का भाई शशिपाल गिरफ्तार
5 जनवरी 2023 को आयोग में जांच के लिए हाईपावर कमेटी पहुंची
20 फरवरी को हमीरपुर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की
21 फरवरी को कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया
1 मार्च को पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर पर मामला दर्ज करने को मंजूरी मिली
1 मार्च  को कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज 
11 मार्च को जेओए आईटी भर्ती मामले और पूर्व सचिव पर मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed