{"_id":"5b66ea014f1c1b54638b6899","slug":"hpssc-extended-date-to-apply-for-various-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हजारों युवाओं को राहत, एचपीएसएससी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों युवाओं को राहत, एचपीएसएससी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 1089 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। चयन आयोग ने 5 जुलाई से 1089 पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक निर्धारित की थी, लेकिन शुरू के पांच से छह दिन में वेबसाइट में समस्या रहने की वजह से अभ्यर्थियों के फार्म भरे नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
इस कारण अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि के बढ़ाने पर प्रदेश के हजारों युवाओं ने राहत की सांस ली है। 4 अगस्त को भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवदेन करने के लिए साइबर कैफों में दिन भर चक्कर काटते रहे। चयन आयोग की वेबसाइट नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी रहने की वजह से चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन