फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSEB chairman Dr Shrikant Baldi Statement

नए उद्योगों को रिझाने के लिए बनेंगे बिजली उपलब्धता केंद्र क्षेत्र

Mon, 08 Oct 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
HPSEB chairman Dr Shrikant Baldi Statement

प्रदेश में नए उद्योगों को रिझाने के लिए बिजली उपलब्धता केंद्र क्षेत्र बनाए जाएंगे। सोमवार को राज्य बिजली बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार संभालते ही अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से बिजली बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

विज्ञापन


सोमवार को बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने चेयरमैन का पद संभालने के बाद बोर्ड के प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नए उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में कुछ विशेष विद्युत उपलब्धता केंद्र क्षेत्र बनाए जाएंगे। इन क्षेत्रों को बिजली बोर्ड को विकसित कर उद्योगपतियों को निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में और अधिक विकास व विस्तार होगा बल्कि बोर्ड की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देेश्य प्रदेश के गांवों में विद्युत की आपूर्ति को और अधिक सुनिश्चित पूर्ण अच्छी वोल्टेज वाला बनाया जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन ऊहल जल विद्युत परियोजना के प्रगति कार्यों की भी जानकारी ली और संबंधित अभियंताओं को इसके कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बोर्ड के आईटी विभाग को और सशक्त बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सशक्त बनाने संबंधित बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। 


इस अवसर पर बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने नवनियुक्त चेयरमैन का स्वागत किया और बोर्ड की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बोर्ड के निदेशक कार्मिक सुदेश कुमार मोख्टा, निदेशक तकनीकी बीएम सूद, निदेशक परिचालन वीपी सिंह और कार्यकारी निदेशक कार्मिक रामकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed