फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA TGT Recruitment: Commission invited applications to fill 937 posts , know the last date

HPRCA Recruitment: टीजीटी के 937 पदों को भरने के लिए आयोग ने मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Wed, 28 May 2025 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 10:19 AM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग टीजीटी आर्ट्स मेडिकल और नॉन मेडिकल के पदों को भरने के लिए यह भर्ती करने जा रहा है। 

विज्ञापन
HPRCA TGT Recruitment: Commission invited applications to fill 937 posts , know the last date
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी के 937 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग टीजीटी आर्ट्स मेडिकल और नॉन मेडिकल के पदों को भरने के लिए यह भर्ती करने जा रहा है। 30 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन होगी भर्ती प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से तमाम भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सैकड़ों पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। टीजीटी आर्ट्स के 437, टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पद और टीजीटी मेडिकल के 169 पद भरे जाने हैं। फीस इत्यादि की तमाम जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, हालांकि अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 30 मई से यह जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए सार्वजनिक कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 जुलाई तक आवेदन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी के 937 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सरकार की नई भर्ती नीति के अनुसार ट्रेनी आधार पर इन पदों को भरा जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन

अधीनस्थ संबद्ध सेवाओं का परिणाम जारी, अब होगा दस्तावेज सत्यापन
 राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाओं के 64 पदों को भरने के लिए ली मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए 109 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया है। शाॅर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का रोल नंबर के आधार पर शेड्यूल जारी कर दिया है। दस्तावेजों का सत्यापन 17 से 19 जून तक होगा। चुनाव कानूनगो के 15, एक्सटेंशन ऑफिसर (इंडस्ट्री) के 9, असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के 35 और इंस्पेक्टर ऑडिटर के पांच पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 8 सितंबर 2024 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 1273 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया था। मुख्य परीक्षा 7 से 9 मार्च तक हुई। विभिन्न कारणों से 30 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई और 1243 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को मुख्य परीक्षा-2023 के लिए अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed