फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: Test run of OTR for new recruitment examinations begins

HPRCA: नई भर्ती परीक्षाओं के लिए ओटीआर का टेस्ट रन शुरू, विभाग प्रमुख के डिजिटल सिग्नेचर भी होंगे अपलोड

Fri, 04 Apr 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

राज्य चयन आयोग ने नई भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर टेस्ट बेस्ड (सीबीटी) से परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन
HPRCA: Test run of OTR for new recruitment examinations begins
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने नई भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर टेस्ट बेस्ड (सीबीटी) से परीक्षाएं होंगी। ऐसे में आउटसोर्स एजेंसी की ओर से विभिन्न विभागों से भर्तियों की ऑनलाइन डिमांड को लेकर सिंगल विंडो सिस्टम के लिए डिजिटल सिग्नेचर की प्रक्रिया को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना में प्रदेश सरकार के हर विभाग, बोर्ड और निगम प्रमुख के डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करने का कार्य चल रहा है। विभागों को इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम का एक्सेस दिया गया है। यह कार्य अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


इसके लिए सिक्योरिटी के रूप में सीडेक को राज्य चयन आयोग की ओर से एक लाख रुपये की सिक्योरिटी भी जमा करवाई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागों से ऑनलाइन माध्यम से भर्तियों की मांग राज्य चयन आयोग को पहुंचेगी। खास बात यह है कि यह तमाम कार्य सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये होंगे। भर्ती की डिमांड, अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन से लेकर परीक्षा के आयोजन तक हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से होगा। इस कड़ी में पहला कार्य भर्ती की डिमांड के लिए डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करने का है। इस कार्य के बाद ही भर्तियों को आगे बढ़ाने का कार्य शुरू हो सकेगा। सिंगल विंडो और वन टाइम रजिस्ट्रेशन का कार्य अंतिम चरण में है।

विज्ञापन

ओटीआर की टेस्टिंग जारी
वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस कार्य के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान बार-बार दस्तावेज अपलोड करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से इस कार्य को किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 13 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कॉरपोरेशन की ओर से इसकी टेस्ट रन इन दिनों जारी है। सेंपल आवेदन कॉरपोरेशन की ओर से अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही टेस्ट रन पूरा होते ही अभ्यर्थियों के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।

ओटीआर का टेस्ट रन चल रहा है। इसके अलावा डिजिटल सिग्नेचर भी अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।- विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed