फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hprca: Results for the Assistant Staff Nurse recruitment exam declared; 1,849 candidates qualify.

हिमाचल राज्य चयन आयोग: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 1849 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Sat, 31 Oct 2026 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों की टैबलेट बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (टीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
hprca: Results for the Assistant Staff Nurse recruitment exam declared; 1,849 candidates qualify.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों की टैबलेट बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (टीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उत्तीर्ण 1849 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी। आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 11,415 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 9983 अभ्यर्थियों ने टीबीटी परीक्षा दी थी। दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसके लिए अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र साथ लाना होगा। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed