फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: Result of screening test for TGT Medical Recruitment declared

HPRCA: टीजीटी मेडिकल भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित, 502 अभ्यर्थी प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाए

Tue, 17 Feb 2026 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 07:40 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग ने मंगलवार को टीजीटी मेडिकल का परिणाम घोषित कर दिया। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11,065 अभ्यर्थियों में कुल 502 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
HPRCA: Result of screening test for TGT Medical Recruitment declared
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने मंगलवार को टीजीटी मेडिकल का परिणाम घोषित कर दिया। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11,065 अभ्यर्थियों में कुल 502 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया गया है। प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 10:00 बजे राज्य चयन आयोग के कार्यालय में होगी। खास बात यह है कि आयोग ने सीबीटी परीक्षा की मेरिट जारी नहीं की है। आयोग का तर्क है कि यह मेरिट ओवरऑल रिजल्ट के बाद ही तय होगी। टीजीटी मेडिकल के कुल 169 पदों के लिए यह परीक्षा हुई। ऐसे में मेरिट में टॉप में रहे अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए हैं। उसी दिन सभी अभ्यर्थियों को आना होगा। उसके बाद आने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो फोटोस्टेट कॉपियां, पहचान पत्र आदि लाना होगा। टीजीटी मेडिकल की परीक्षा के लिए 12,866 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 11,065 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया जबकि 1801 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। यह परीक्षा 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि टीजीटी मेडिकल की 169 पदों के लिए ली गई परीक्षा का सीबीटी परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब 2 मार्च को प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed