{"_id":"69d3e845780d92ffd400de8a","slug":"hprca-applications-invited-for-149-posts-of-junior-engineer-civil-check-the-last-date-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPRCA: जूनियर इंजीनियर सिविल के 149 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPRCA: जूनियर इंजीनियर सिविल के 149 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि
Mon, 06 Apr 2026 10:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:37 PM IST
सार
चयनित अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये मासिक वेतन देय होगा। काडर भी राज्यस्तर का होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी के आधार पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दो मई रात को 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की है। चयनित अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये मासिक वेतन देय होगा। काडर भी राज्यस्तर का होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 120 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी।
विज्ञापन
सामान्य के 55, ईडब्ल्यूएस के 19, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 30, एससी (बीपीएल) के पांच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का एक, ओबीसी (यूआर) के 25, ओबीसी (बीपीएल) के पांच, एसटी (यूआर) के पांच, एसटी (बीपीएल) के दो पदों पर भर्ती होगी। आवेदन फीस 800 रुपये है। अगर कोई अभ्यर्थी आवेदन करते समय गलती कर देता है तो आवेदन की अंतिम तिथि के तीन दिन तक करेक्शन विंडो खोला जाएगा। वहां से गलती को ठीक कर सकता है। उसके लिए अलग से 100 रुपये फीस देनी होगी। अभ्यर्थी का जमा दो पास होना, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अभ्यर्थी 10 अप्रैल से लेकर दो मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन