फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC Shimla executive officer and secretary exam on 27 September

नौ कोरोना पॉजिटिव सहित 28 हजार अभ्यर्थी आज देंगे 18 पदों के लिए परीक्षा

Sun, 27 Sep 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
HPPSC Shimla executive officer and secretary exam on 27 September
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के 156 परीक्षा केंद्रों में रविवार को नगर निकायों के कार्यकारी अधिकारी और सचिव के 18 पदों के लिए नौ कोरोना संक्रमितों सहित 28 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा का आयोजन कर रहा है। कोरोना काल के बीच बीते दिनों जारी एसओपी के तहत परीक्षा ली जाएगी। प्रदेश के उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए बनाए गए हैं। दस पद कार्यकारी अधिकारी और आठ पद सचिव के हैं।

विज्ञापन


राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि भर्ती परीक्षा में पांच जिलों में आठ कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी शिमला में हैं। यहां चार अभ्यर्थी संक्रमण की चपेट में आए हैं। मंडी में दो और चंबा, ऊना, सोलन में एक-एक अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव हैं। इन सभी की परीक्षा जिलों के कोविड केयर केंद्रों में ली जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के दौरान ड्यूटी देने वाले कर्मचारी पीपीपी किट पहनेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमों का पूरी सख्ती से पालन किया जाएगा। आयोग के सचिव ने बताया कि सामान्य अभ्यर्थियों की परीक्षा के दौरान भी एसओपी का पालन किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों के बीच उचित दूूरी रखी जाएगी। खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले अभ्यर्थियों की अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed