{"_id":"5ed0cce3df1ff97a1b76b6eb","slug":"hppsc-meeting-on-5th-june-2020-decision-on-exams-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग इस दिन लेगा प्रतियोगी परीक्षाओं पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग इस दिन लेगा प्रतियोगी परीक्षाओं पर फैसला
Fri, 29 May 2020 02:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की पांच जून को अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जाएगा। कोरोना संकट के बीच प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में एचएएस, एलाइड सर्विसेस और पीजीटी लेक्चरर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल डीवीएस राणा ने बताया कि पांच जून को होने वाली बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। कोरोना संकट के बीच परीक्षाओं का संचालन करने के रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
31 मई को कोरोना लॉकडाउन 4.0 खत्म होने जा रहा है। इसके बाद पहली जून को कोरोना संकट के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। नए दिशा निर्देश जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की पांच जून को यह बैठक होगी।
विज्ञापन