{"_id":"64b55cf56702c26f3c0d7d99","slug":"hppsc-himachal-public-service-commission-has-declared-the-result-of-post-code-972-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC Result: हिमाचल लोकसेवा आयोग ने पोस्ट कोड 972 का परिणाम किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC Result: हिमाचल लोकसेवा आयोग ने पोस्ट कोड 972 का परिणाम किया घोषित
Mon, 17 Jul 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Jul 2023 08:54 PM IST
सार
प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य बिजली बोर्ड में भर्ती किए जाने वाले सब स्टेशन अटेंडेंट की पोस्ट कोड 972 का परिणाम जारी कर दिया है। 163 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य बिजली बोर्ड में भर्ती किए जाने वाले सब स्टेशन अटेंडेंट की पोस्ट कोड 972 का परिणाम जारी कर दिया है। 163 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। 24 मई 2022 को हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। 25 सितंबर 2022 को इसकी परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
658 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। 17 से 23 नवंबर 2022 तक दस्तावेजों का मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद पेपर लीक मामले में हमीरपुर आयोग भंग हो गया था। सोमवार को लोकसेवा आयोग ने लिखित परीक्षा के अंकों और दस्तावेजों का मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन