फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPERC News: permission taken for pharmacy institute school opened

HPPERC: भवनों में मंजूरी ली बीएड-फार्मेसी संस्थान खोलने की, खोल दिए स्कूल

Sat, 08 Jul 2023 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:33 AM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई कॉलेजों ने बीएड, फार्मेसी, मैनेजमेंट जैसे कोर्स मंजूर करवाने के बाद भवनों में स्कूल खोल दिए हैं।
 

विज्ञापन
HPPERC News: permission taken for pharmacy institute school opened
राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई निजी कॉलेजों ने बीएड और फार्मेसी के संस्थान खोलने की मंजूरी लेकर भवनों में स्कूल खोल दिए हैं। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के पास भवनों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की शिकायतें आई हैं। इसी कड़ी में आयोग ने सभी निजी कॉलेजों से मंजूर बिल्डिंग प्लान तलब कर लिए हैं।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि विभिन्न तरह के कॉलेज और कोर्स शुरू करवाने के लिए संबंधित विभागों से बिल्डिंग प्लान मंजूर होते हैं। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई कॉलेजों ने बीएड, फार्मेसी, मैनेजमेंट जैसे कोर्स मंजूर करवाने के बाद भवनों में स्कूल खोल दिए हैं।
विज्ञापन


कई भवनों में अन्य कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से सभी मानकों को देखने के बाद मंजूरियां दी जाती हैं लेकिन कुछ कॉलेजों ने धोखाधड़ी की है। इसके चलते विनियामक आयोग ने जवाबतलबी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed