फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPERC, Educational documents of 16 private university vice chancellors of Himachal will be investigated

HPPERC: हिमाचल के 16 निजी विवि के कुलपतियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की होगी जांच

Tue, 30 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 05:00 AM IST
सार

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों के चांसलरों को पत्र लिखकर आवश्यक दस्तावेज तलब कर लिए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
HPPERC, Educational documents of 16 private university vice chancellors of Himachal will be investigated
आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 16 निजी विश्वविद्यालयों में कार्यरत कुलपतियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों के चांसलरों को पत्र लिखकर आवश्यक दस्तावेज तलब कर लिए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसी कड़ी में यह जानकारियां तलब की गई हैं। यूजीसी के निर्देशानुसार ही सभी निजी विश्वविद्यालयों को कुलपतियों की नियुक्तियां करने के कई बार पत्र जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने करीब दो वर्ष पहले भी जांच की थी। उस दौरान 10 कुलपतियों ने अपने पद छोड़ दिए थे। चांसलरों को नए कुलपतियों की नियुक्तियां यूजीसी के नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए थे। अब आयोग ने दोबारा से निजी विश्वविद्यालयाें के कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। सभी विश्वविद्यालयों से रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद आयोग की ओर से जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed